मेरे देवता मुझको देना सहारा,
कहीं छूट जाए ना दामन तुम्हारा
तेरे रास्ते से हटती है दुनिया
इशारे से मुझको बुलाती है दुनिया
ना देखूं मैं दुनिया का झूठा इशारा
कहीं छूट जाए ना दामन तुम्हारा
सिवा तेरे दिल में समाये ना कोई
आशा का दीपक बुझाये ना कोई
तुम्ही मेरी नैया, तुम्हीं हो किनारा
कहीं छूट जाए ना दामन तुम्हारा
सुबह शाम मोहन, तेरे गीत गाऊ
तेरी मोहनी मूरत, मन मैं बसाऊं
तेरा नाम सारे, जगत से है न्यारा
कहीं छूट जाए ना दामन तुम्हारा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें