राम से बड़ा राम का नाम, अंत में वो ही आये काम
राम से बड़ा राम का नाम
वो पापी तो डूब मरेगा जिसके मुख नहीं राम,
हो बन्दे, जिसके मुख नहीं राम
वो पत्थर तो तीर जायेगा जिसपे लिखा हो राम
राम से बड़ा राम का नाम
साधु सुमिरे संन्यासी सुमिरे, सुमिरत है घनश्याम
हो बन्दे, सुमिरत है घनश्याम
राम नाम को रटते रटते हो जाए सुबह -शाम
राम से बड़ा राम का नाम
सुमिरन से सब दुःख कट जाते, कोढ़ी लगे ना दाग
हो बन्दे, कोढ़ी लगे ना दाग
द्रौपदी ने ऐसा सुमिरा तुरत बनाए काम
राम से बड़ा राम का नाम
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें